ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

पटना में लक्जरी कार से घूम कर घरों में चोरी कर रहे हैं चोर, पुलिस पैदल घूम कर हाथ मलते जा रही है

PATNA : राजधानी पटना में चोरों के भीषण आतंक के बीच नया खुलासा हुआ है. घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चोर लक्जरी कार से आकर सारा सामान समेट ले जा रहे हैं. पुलिस कह रही ह

पटना में लक्जरी कार से घूम कर घरों में चोरी कर रहे हैं चोर, पुलिस पैदल घूम कर हाथ मलते जा रही है
First Bihar
4 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में चोरों के भीषण आतंक के बीच नया खुलासा हुआ है. घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चोर लक्जरी कार से आकर सारा सामान समेट ले जा रहे हैं. पुलिस कह रही है कि वो टार्च और डंडा लेकर पैदल चोरों की तलाश कर रही है, लेकिन वे पकड़ में ही नहीं आ रहे.


लक्जरी गाड़ी में आ रहे चोर
दरअसल पुलिस ने चोरी की दो बडी वारदातों के बाद आस-पास के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा तो पता चला कि चोर कार से चोरी करने पहुंच रहे हैं. चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद सामान को कार में लोड किया और निकल चले. पुलिस को पटना में हुई चोरी की दो घटनाओं में कार से आये चोरों का पता चला है. दोनों घटनाओं में कार तो अलग अलग थी, लेकिन चोरों का हुलिया एक जैसा था. एक घटना में चोर आई टेन कार से आये थे तो दूसरे वाकये में सेंट्रो कार से. पुलिस को चोरों के कार से आने और फिर उसमें चोरी का सामान लोड करने का सीसीटीवी फुटेज मिला है.


दरअसल पटना पुलिस को राजधानी के कदमकुआं थानाक्षेत्र में मर्चेंट नेवी के इंजीनियर के घर हुई भीषण चोरी का सीसीटीवी फुटेज मिला है. वहीं, राजीव नगर थाना क्षेत्र के आशियाना और पत्रकारनगर, शास्त्रीनगर में हुई चोरियों के मामले में भी कैमरे की फुटेज मिली है. सीसीटीवी फुटेज में  दिख रहा है कि सारे बदमाश नकाब पहने हुए हैं. चोरी की इन सारी वारदातों में बदमाशों का हुलिया एक जैसा ही है. हां, चोरी के लिए उपयोग की जाने वाली कार बदली हुई है.


पुलिस सूत्रों के मुताबिक राजीव नगर थाना क्षेत्र के आशियाना में हुई चोरी में चोर सेंट्रो कार से पहुंचे थे. वहीं, चोरी की दूसरी घटनाओं में आई-टेन गाड़ी का इस्तेमाल किया गया था. इस दौरान पुलिस पैदल गलियों में घूम रही थी और चोर कार में चोरी का सामान लोड कर आराम से निकल गए. रास्ते में पुलिस ये अंदाजा भी नहीं लगा पायी कि चोर कार से जा रहे हैं.


दो गिरोह सक्रिय
पटना पुलिस की मानें तो शहर में चोरी करने वाले दो गिरोह सक्रिय हैं. पुलिस के मुताबिक चोरी करने वाले गिरोह में दूसरे राज्य के निवासी हैं जो घटनाओं को अंजाम देकर ठिकाना बदल ले रहे हैं. लेकिन वे कौन लोग हैं, कहां के हैं पुलिस ये जानकारी नहीं जुटा पा रही है. पुलिस को कार के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं लेकिन दस दिन बाद भी कार की पहचान नहीं हो पायी है.


अंदाजा ये लगाया जा रहा है कि चोर चोरी के वाहन से घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. राजधानी में वाहन चोरी की घटनायें भी ताबड़तोड़ बढ़ रही हैं. पटना में हर महीने साढ़े तीन सौ से ज्यादा गाडिया चोरी की जा रही हैं. इनमें बाइक के साथ साथ चार पहिये वाहन भी शामिल हैं. पुलिस रिकार्ड के मुताबिक ज्यादातर चार पहिये वाहन रात में चोरी हो रहे हैं. लेकिन पुलिस चोरों को नहीं पकड़ पा रही है. 

टैग्स