ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

पटना में बेखौफ हुए बदमाश: लूटपाट के दौरान दो लोगों को मारी गोली, एक की मौत

PATNA: राजधानी पटना में बेखौफ हो चुके बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को ठेंगा दिखा रहे हैं। बावजूद इसके पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने में विफल साबित हो रही है। रविवार की सुबह ल

पटना में बेखौफ हुए बदमाश: लूटपाट के दौरान दो लोगों को मारी गोली, एक की मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में बेखौफ हो चुके बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को ठेंगा दिखा रहे हैं। बावजूद इसके पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने में विफल साबित हो रही है। रविवार की सुबह लूटपाट के दौरान बदमाशों ने दो लोगों को गोली मार दी। गोली लगने से घायल हुए दो लोगों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई। चंद कदम की दूरी पर ही दोनों वारदातों को अंजाम दिया गया है। घटना पटना के पत्रकारनगर थाना क्षेत्र की है।


मृतक शख्स की पहचान पान दुकानदार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह सवेरे दोनों लोगों को गोली मारी गई है। फिलहाल लूट की रकम का खुलासा नहीं हो सका है। सुबह सुबह दो लोगों को गोली मारने की घटना के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। 


उधर, स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है।