ब्रेकिंग
पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान

पटना में लॉकडाउन की उड़ी धज्जियां, क्रिमिनलों ने थाने के पास की ताबड़तोड़ फायरिंग

PATNA : लॉकडाउन में लॉ एंड आर्डर की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है. तमाम जिलों से आपराधिक घटनाएं लगातार सामने आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : लॉकडाउन में लॉ एंड आर्डर की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है. तमाम जिलों से आपराधिक घटनाएं लगातार सामने आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने लॉक डाउन के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए कानून को सरेआम ठेंगा दिखाया है.


वारदात राजधानी पटना के पीरबहोर थाना इलाके का है. जहां सब्जीबाग इलाके में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है. बीच सड़क पर फायरिंग की वारदात को उन्होंने अंजाम दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक दो अपराधियों ने हाथ में पिस्टल लेकर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की है. वारदात के बाद अपराधी मौके से भागने में कामयाब रहें.


वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि थाने से चंद कदम की दूरी पर अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने की जुर्रत की है. पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. 

टैग्स