ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में JDU नेता पर हमला, पैसे के लेनदेन में विवाद पर फायरिंग

PATNA : राजधानी पटना से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। जेडीयू नेता के घर में घुसकर अपराधियों ने जानलेवा हमला किया है। जेडीयू नेता अभिषेक कुमार के घर में घुसकर अपराधियों न

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। जेडीयू नेता के घर में घुसकर अपराधियों ने जानलेवा हमला किया है। जेडीयू नेता अभिषेक कुमार के घर में घुसकर अपराधियों ने उन पर जानलेवा हमला किया है। घटना आलमगंज थाना इलाके के पटनदेवी कॉलोनी की है। 


घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह जेडीयू के नगर निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अभिषेक कुमार के घर पर अपराधी हथियार से लैस होकर पहुंचे और वहां मारपीट करने लगे। इस क्रम में अपराधियों ने फायरिंग भी की लेकिन संयोगवश गोली किसी को नहीं लगी। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है मामला पैसे के लेनदेन से जुड़ा है और इसी क्रम में इस पूरी वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है।


घटना के बाद जेडीयू नेता की तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसके बाद आलमगंज थाना पुलिस ने फायरिंग करने वाले अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है और अब उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। जिन पर हमला करने का आरोप लगा है उनका कहना है कि जेडीयू नेता ने उनसे रकम ली है और अब वह पैसा नहीं लौटा रहे हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता