ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में JDU नेता पर चली गोली, अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. सूबे में बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां अपराधिय

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. सूबे में बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां अपराधियों ने जेडीयू के एक युवा नेता की जान से मारने की कोशिश की है. अपराधियों ने उसके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग की है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात पटना जिले के बाढ़ इलाके की है. जहां बख्तियारपुर थाना इलाके के बाजार में अपराधियों ने जेडीयू के नेता की मर्डर की कोशिश की है. देर शाम अपराधियों ने जेडीयू के युवा नेता के ऊपर जानलेवा हमला किया. मिली जानकारी के मुताबिक जेडीयू का युवा नेता राजकुमार राजू एक मेडिकल दुकान पर था. इस दौरान उसे देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. 


इस घटना में हालांकि किसी के भी हताहत की कोई सूचना नहीं है. जेडीयू के युवा नेता की बाल-बाल जान बची है. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस टीम इस घटना की छानबीन में जुट गई है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. 

टैग्स