ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना : हनी ट्रैप के जरिए कारोबारी की किडनैपिंग, फिरौती नहीं मिली तो उंगली काट दी

PATNA : पटना में एक कारोबारी के किडनैपिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। किडनैपिंग कि वारदात में पहली बार हनीट्रैप का इस्तेमाल किया गया है। पहले कारोबारी की दोस्ती एक लड़की स

पटना : हनी ट्रैप के जरिए कारोबारी की किडनैपिंग, फिरौती नहीं मिली तो उंगली काट दी
Editor
3 मिनट

PATNA : पटना में एक कारोबारी के किडनैपिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। किडनैपिंग कि वारदात में पहली बार हनीट्रैप का इस्तेमाल किया गया है। पहले कारोबारी की दोस्ती एक लड़की से करवायी गई और फिर किडनैपिंग की घटना को अंजाम दिया गया। अपराधियों ने लड़की से ही ईको पार्क बुलवाकर मुर्गा कारोबारी का अपहरण कर लिया। इतना ही नहीं उसकी जमकर पिटाई करने के साथ ही पैर की अंगूली काट दी और पीठ पर तेजाब भी डाल दिया।


घटना बीते 12 जून की है। पटना में उफरपुरा के विकास विहार कॉलोनी के रहने वाले जिस प्रीतम कुमार का अपहरण हुआ था उसे पुलिस ने मंगलवार की सुबह पांच बजे बरामद कर लिया है। इस मामले में राहुल कुमार नाम के आरोपी को अरेस्ट किया गया है। प्रीतम की बरामदगी के बाद यह बात सामने आयी कि उसने कई लड़कों से नौकरी दिलवाने के नाम पर ढाई से पांच लाख रुपये लिये थे। नौकरी नहीं होने पर लड़कों ने उससे रुपये की मांग की। लेकिन वह रुपये नहीं लौटा रहा था। इसके बाद कंकड़बाग के रहने वाले कौशल कुमार ने प्रीतम की दोस्ती एक युवती से करवायी। 


काफी दिनों तक फोन पर बात करने के बाद युवती ने उसे ईको पार्क के पास बुलाया। इधर, मौका हाथ लगते ही कौशल, राहुल समेत चार लड़कों ने चार पहिया गाड़ी से प्रीतम को उठा लिया। उसे जगनपुरा के एक कमरे में ले गये व मारपीट की। आरोप है कि प्रीतम के पैर की अंगुली तक काट दी गयी और उसकी पीठ पर तेजाब डाल दिया गया। सिगरेट से भी कई जगह दागा। पुलिस फरार कौशल, अपहृत को ट्रैप करवाने वाली युवती के साथ अन्य की तलाश में छापेमारी कर रही है। आरोप है कि प्रीतम ने कौशल को परिवहन विभाग का आईकार्ड तक दे दिया था। विश्वेश्वरैया भवन में वह उससे मिला करता था। जब नौकरी की बात गलत साबित हुई तो लड़कों ने रुपये मांगे। अपहृत के भाई ने बताया और फिरौती मांगा जाने लगा। पहली बार उसे रविवार की शाम कौशल के नंबर से ही कॉल आया था। परिजन सोमवार को रूपसपुर फिर सचिवालय थाने में अपहरण का केस किये थे।