ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

होली पर हुड़दंग करने वालों से निपटेगी पुलिस, पटना के चप्पे-चप्पे पर खाकी की तैनाती होगी

PATNA : होली और शबे बरात को लेकर पटना पुलिस चौकस नजर आ रही है। पटना जिला प्रशासन ने इन दोनों त्योहारों को लेकर सतर्कता की गाइडलाइन जारी की है। साथ ही साथ होली के मौके पर पटना में 3

होली पर हुड़दंग करने वालों से निपटेगी पुलिस, पटना के चप्पे-चप्पे पर खाकी की तैनाती होगी
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : होली और शबे बरात को लेकर पटना पुलिस चौकस नजर आ रही है। पटना जिला प्रशासन ने इन दोनों त्योहारों को लेकर सतर्कता की गाइडलाइन जारी की है। साथ ही साथ होली के मौके पर पटना में 3000 पुलिसकर्मियों को तैनात करने की तैयारी है। राजधानी पटना में होली का हुड़दंग मचाने वालों को अब पटना पुलिस नहीं छोड़ेगी। जिले में शांतिपूर्वक के त्यौहार हों इसके लिए पुलिसकर्मियों के साथ साथ बीएमपी 13 कंपनियों को भी तैनात किया जा रहा है। 


आज होने वाले होलिका दहन और सोमवार को होली के दौरान सभी थाने अपने-अपने इलाकों में सघन चेकिंग अभियान भी चलाएंगे। एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने नशे का सेवन कर हुड़दंग करने वाले लोगों की तुरंत गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। पुलिसकर्मियों को मुख्य सड़कों के साथ-साथ गलियों में भी गश्त करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावे एसएसपी ने सभी सिटी एसपी, एएसपी और डीएसपी को अपने-अपने इलाकों में रहकर गलती करने का निर्देश दिया है। 


जिला प्रशासन ने रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने वालों पर भी कार्रवाई करने की बात कही है। अगर बाइक पर 3 लोग सवार हुए तो भी एक्शन लिया जाएगा। अश्लील गीत बजाने वालों से भी पुलिस सख्ती के साथ निपटेगी। पटना में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई है। राजधानी के संवेदनशील इलाकों में और मुख्य चौक चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

टैग्स