ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

पीपुल्सवार संगठन के इंदल चौहान की हत्या, आधा दर्जन हत्या के मामलों में आरोपी था

PATNA : प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स वार के एक्टिव मेंबर रह चुके इंदल चौहान की हत्या कर दी गई है। इंदल चौहान की हत्या परसा बाजार के अब्दुल्लाह चक के मोड़ के पास कर दी गई। इंदल चौहान हत

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स वार के एक्टिव मेंबर रह चुके इंदल चौहान की हत्या कर दी गई है। इंदल चौहान की हत्या परसा बाजार के अब्दुल्लाह चक के मोड़ के पास कर दी गई। इंदल चौहान हत्या के तकरीबन आधा दर्जन मामलों में आरोपी था। 


घटना उस वक्त घटी जब बिंदल चौहान अपने घर से सब्जी लेने के लिए सुबह सवेरे पैदल ही निकला था। अब्दुल्लाह चक मोड़ के पास से जैसे ही इंदल चौहान पहुंचा पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उसे घेर लिया। इंदल जब तक कुछ समझ पाता उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बाइक पर सवार अपराधियों ने उसके सिर में सटाकर गोली मार दी और फिर वहां से निकल भागे। 


प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स वार का एक्टिव मेंबर रह चुका इंदल मूल रूप से मसौढ़ी के कररिया गांव का रहने वाला था। वह परसा बाजार स्टेशन के पास किराए के एक मकान में परिवार के साथ रह रहा था और इन दिनों राजमिस्त्री का काम कर रहा था। हालांकि हत्या के आधा दर्जन मामले इंदल के ऊपर दर्ज है और वह कई मामलों में फरार भी चल रहा था। इंदल की हत्या के बाद उसके परिवार वालों ने नौबतपुर के फरीदपुर निवासी केडी नोनिया और अरविंद नोनिया के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया है। इंदल चौहान का भाई राम अवधेश चौधरी भी प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स वार ग्रुप का सदस्य था और उसकी भी हत्या कर दी गई थी। अपने भाई की हत्या के प्रतिशोध में इंदल ने अपने ही गांव के 2 लोगों की हत्या की थी और फिर गांव छोड़ दिया था।

टैग्स