ब्रेकिंग
BIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबार

पटना में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर बोला हमला; कई जवान घायल

PATNA: राजधानी पटना से सटे अम्हारा ओपी क्षेत्र के पहाड़पुर के पास तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार व्यक्ति को रौंद दिया, जिससे बाइक सवार शख्स की घटनास्थल पर ही मौत हो ग

पटना में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर बोला हमला; कई जवान घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना से सटे अम्हारा ओपी क्षेत्र के पहाड़पुर के पास तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार व्यक्ति को रौंद दिया, जिससे बाइक सवार शख्स की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। 


हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर गुस्साए लोगों ने हमला बोल दिया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं जबकि पुलिस वैन क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची भारी संख्या में पुलिस बल को देख सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। सभी घायल पुलिस कर्मी को हॉस्पिटल में ले जाकर इलाज कर गया।


बिहटा थानेदार कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि देर रात अज्ञात वाहन से कुचल कर एक बाइक सवार शख्स की मौत हो गई थी। सूचना मिलने के बाद जब डायल 112 के टीम वहां पहुंची तो मृतक के परिजनों ने टीम के उपर ईंट पत्थर से हमला कर दिया, जिसमे डायल 112 की गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और जवान भी घायल हो गए। इस मामले में कुछ नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता