ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

पटना में गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए मोबाइल स्नेचर बना युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

PATNA : पटना में गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए एक युवक पढ़ाई छोड़कर मोबाइल स्नेचर बन गया. कई जगहों पर बाइक से घूम-घूमकर वह लोगों से मोबाइल छीनता था और फिर एजेंट को बेच देता था.

पटना में गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए मोबाइल स्नेचर बना युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
First Bihar
3 मिनट

PATNA : पटना में गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए एक युवक पढ़ाई छोड़कर मोबाइल स्नेचर बन गया. कई जगहों पर बाइक से घूम-घूमकर वह लोगों से मोबाइल छीनता था और फिर एजेंट को बेच देता था. मोबाइल के बदले उसे जो रूपये मिलते थे, उसे या तो वह अपनी गर्लफ्रेंड को दे देता था या फिर नशा करता था. हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. 


मामला पत्रकारनगर थाना इलाके का है. आरोपी युवक का नाम अनिल कुमार है. पुलिस ने बताया कि अनिल कदमकुआं, अगमकुआं, कंकड़बाग, पत्रकारनगर थाना क्षेत्र में बाइक से घूमकर मोबाइल छीन लेता था और फिर उसे एजेंट को बेच देता था. आरोपित अनिल ने बीते दिन आधा घंटे के अंदर तीन मोबाइल छीन लिए थे. इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने उसे पकड़ लिया. उसके पास से दो मोबाइल बरामद कर लिए गए. जबकि, तीसरा उसका साथी लेकर फरार हो गया. पुलिस उसके साथी की पहचान कर तलाश में जुट गई है. 


थानेदार मनोरंजन भारती ने बताया कि आरोपित को जेल भेज दिया गया है. उसके साथी की भी पहचान कर ली गई है. शातिर अनिल जक्कनपुर के मीठापुर का रहने वाला है. थाने में पहुंची आरोपित की मां ने पुलिस को बताया कि काफी दिनों से उसे समझाया जा रहा था कि गलत लोगों का साथ छोड़ दो, पर किसी की बात नहीं सुनता था. अब गिरफ्तार होकर जेल जा रहा है. वहीं, पुलिस का कहना है कि फुटेज में उसे कई थाना क्षेत्र में बाइक से घूमते देखा गया है. 


पूछताछ में अनिल ने बताया कि उसके पास से बरामद बाइक उसके एक दोस्त की है. पुलिस की मानें तो शातिर चलती बाइक से मोबाइल झपटने में माहिर है. उसके निशाने पर महंगे एंड्रायड मोबाइल रहते थे. वह मोबाइल को एक सेकेंड हैंड मोबाइल खरीदने वाले एजेंट के पास तीन से पांच हजार रुपये में बेच देता था. अब पुलिस उस एजेंट की भी पहचान कर रही है.