ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

पटना में घर में ताला लगाकर बाजार जाने से भी परहेज करिए : शाम में 2 घंटे की मार्केटिंग के निकला परिवार, चोरों ने सारी कमाई पर हाथ फेरा

PATNA : राजधानी पटना में घऱ में ताला लगाकर बाहर जाना तो पहले से ही चोरों को निमंत्रण देने का मौका माना जा रहा था लेकिन अब घंटे-दो घंटे के लिए घर बंद कर बाजार जाने से पहले भी स

पटना में घर में ताला लगाकर बाजार जाने से भी परहेज करिए : शाम में 2 घंटे की मार्केटिंग के निकला परिवार, चोरों ने सारी कमाई पर हाथ फेरा
Editor
4 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में घऱ में ताला लगाकर बाहर जाना तो पहले से ही चोरों को निमंत्रण देने का मौका माना जा रहा था लेकिन अब घंटे-दो घंटे के लिए घर बंद कर बाजार जाने से पहले भी सोंचिये. घंटे-दो घंटे में आपके घर में रखी सारी संपत्ति साफ हो सकती है. पटना में एक मेडिसीन कंपनी के अधिकारी का परिवार के साथ शाम के चार बजे सिर्फ दो घंटे के लिए घर बंद कर मार्केटिंग करने निकला और जब वापस लौटा तो होश उड़ गये. चोरों ने चार तालों को तोड़ कर घर से तकरीबन 4 लाख का सामान चुरा लिया था. 

पटना के जगनपुरा में हुए इस वाकये में चोरों ने पहले  अपार्टमेंट के फ्लैट के ग्रिल में लगा लोहे की चेन और उसका लॉक काटा. उसके बाद  मेन गेट का ताला तोड़ डाला. फिर घर के अंदर घुस कर बेड रूम में रखे लकड़ी के आलमीरा को तोड़ा. आलमीरा में रखे गये 3 से 4 लाख की ज्वेलरी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया. पूरे फ्लैट में रखा गया सामान बिखरा हुआ था. चोरों ने बड़े आराम से हर वो चीज चोरी कर ली, जो उन्हें अच्छा लगा. पटना के जगनपुरा इलाके में शेरा अपार्टमेंट है. इसी अपार्टमेंट के बी ब्लॉक में फ्लैट नंबर 304 में विकास चंद्रा नाम के व्यक्ति अपनी पत्नी औऱ बच्चों के साथ रहते हैं. विकास चंद्रा एक मेडिकल कंपनी में अधिकारी हैं, विकास फिलहाल बनारस में पोस्टेड हैं.  मंगलवार की शाम 4 बजे उनकी पत्नी मौसमी चंद्रा अपने दो बच्चों के साथ पास के ही बाजार में मार्केटिंग के लिए निकलीं. तकरीबन दो घंटे बाद यानि शाम के 6 बजे के करीब जब वापस लौटी, तब तक उनके फ्लैट में चोरी हो चुकी थी. 


सारा गहना ले गये चोर

मौसमी चंद्रा ने बताया कि चोरों ने बेडरूम में रखे आलमीरा से सोन की चेन, सोने का लॉकेट, सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र के साथ बना सोने का लॉकेट, सोने का कान का टॉप्स, सोने की इयर रिंग, सोने की बनी लॉकेट और डायमंड रिंग पर चोरों ने अपना हाथ साफ कर दिया. चोरों ने बडे आऱाम से उनके गहनों और दूसरे कीमती सामानों पर हाथ साफ किया. 

अपार्टमेंट के नाम पर बिल्डर का खेल

शेरा अपार्टमेंट में कई परिवार रह रहे हैं लेकिन सुरक्षा का कोई बंदोबस्त नहीं है. अपार्टमेंट में सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा है जबकि प्रशासन ने हर अपार्टमेंट में सीसीटीवी कैमरा जरूर लगाने को कहा है. चोरी की घटना के बाद पीडित परिवार ने बिल्डर को लगातार कॉल किया लेकिन बिल्डर ने फोन ही नहीं उठाया. 


पुलिस सुस्त-चोर चुस्त

घटना के बाद रात में ही पीडित परिवार ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने फ्लैट में आकर पूछताछ किया औऱ वापस लौट गयी. पीड़ित परिवार को बुधवार को लिखित शिकायत देने को कहा. बुधवार को गृहस्वामी ने पुलिस के पास लिखित कंप्लेन दी. लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने चोरों की पहचान औऱ धर पकड के लिए कोई पहल नहीं की.