ब्रेकिंग
दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्ष

घर में घुसकर 1.5 लाख की चोरी, जेवरात और कैश रुपये ले भागे चोर

PATNA : बिहार में इन दिनों चोरी की कई घटनाएं सामने आ रही हैं. राजधानी पटना में इन दिनों चोरों ने आतंक मचा रखा है. एक घर में घुसकर उन्होंने चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया

घर में घुसकर 1.5 लाख की चोरी, जेवरात और कैश रुपये ले भागे चोर
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार में इन दिनों चोरी की कई घटनाएं सामने आ रही हैं. राजधानी पटना में इन दिनों चोरों ने आतंक मचा रखा है. एक घर में घुसकर उन्होंने चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. चोर डेढ़ लाख रुपये के जेवरात और कैश लेकर फरार हो गए हैं. पुलिस इस घटना की छानबीन कर चोरों की तलाश में जुटी हुई है.


घटना पटना सिटी इलाके के मालसलामी थाना क्षेत्र की है. जहां सिमली इलाके के पानी टंकी  स्थित एक घर में घुसकर चोर डेढ़ लाख रुपये की संपति लेकर फरार हो गए. चोरी की घटना सुनते ही जब मकान मालिक मनीष कुमार घर पर लौटे और उन्होंने दरवाजा खोला तो देखा कि घर में सारे सामान बिखरे पड़े हैं. अलमीरा का ताला टूटा हुआ है. वहां से जेवरात और कैश रुपये गायब हैं.


चोरी की घटना के बारे में सुनते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. मालसलामी थाना के दारोगा शैलेश झा ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है. घटना की छानबीन की जा रही है. पुलिस जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लेगी.

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता