ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

पटना में नदी के रास्ते हो रही शराब की स्मगलिंग, आधी रात को अनलोडिंग के दौरान अचानक पहुंच गई पुलिस

PATNA: बिहार के तटवर्तीय इलाके में नदी के रास्ते शराब की तस्करी हो रही है। पटना और भोजपुर के बीच नदी में नाव से शराब लाई जा रही है और नदी के घाटों पर शराब उतारी जा रही है। नदी के र

पटना में नदी के रास्ते हो रही शराब की स्मगलिंग, आधी रात को अनलोडिंग के दौरान अचानक पहुंच गई पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार के तटवर्तीय इलाके में नदी के रास्ते शराब की तस्करी हो रही है। पटना और भोजपुर के बीच नदी में नाव से शराब लाई जा रही है और नदी के घाटों पर शराब उतारी जा रही है। नदी के रास्ते शराब लाने में तस्करों को सहूलियत हो रही है एवं पुलिस से पकड़े जाने का भी भय नहीं रहता है।


नदी के सुनसान घाटों पर देर रात नाव से शराब उतारी जाती है और छोटे वाहनों से तस्कर शराब को विभिन्न जगहों पर भेजते हैं। यह धंधा कई वर्षों से चल रहा है। इसमें पटना एवं बिहार के बड़े शराब तस्कर शामिल हैं। पटना से सटे मनेर में गंगा नदी से नाव पर लाई गई शराब को शेरपुर घाट के समीप अनलोड किया जा रहा था, तभी इसकी भनक पुलिस को लग गई।


आधी रात पुलिस ने शेरपुर घाट की घेराबंदी कर नाव से टाटा सफारी पर शराब लादते दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। नाव पर काफी मात्रा में शराब लदी हुई थी लेकिन पुलिस को देखते ही अन्य शराब तस्कर अंधेरे में नाव को लेकर नदी में भाग गए। वाहन में आठ कार्टून शराब लदी पकड़ी गई है। 


गिरफ्तार शराब तस्करों की पहचान पटना के मीठापुर के रहने वाले विजय कुमार और मनीष कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस गिरफ्त में आए दोनों तस्करों से पूछताछ कर रही है और शराब तस्करी करने वाले गिरोह का पता लगाने की कोशिश में जुटी है।


पटना में नदी के रास्ते हो रही शराब की स्मगलिंग, आधी रात को अनलोडिंग के दौरान अचानक पहुंच गई पुलिस


पटना में नदी के रास्ते हो रही शराब की स्मगलिंग, आधी रात को अनलोडिंग के दौरान अचानक पहुंच गई पुलिस

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता