ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

पटना में सरेआम मर्डर, अपराधियों ने सड़क पर मारी गोली

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां अपराधियों ने सड़क पर

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां अपराधियों ने सड़क पर एक ड्राइवर का मर्डर कर दिया है. इस हत्या से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है. 


वारदात पटना के सिटी इलाके की है. जहां फतुहा थाना के बुद्धदेव चक गॉव में NH 30 पर अपराधियों ने देर शाम एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक ढाबा के पास ट्रक के ड्राइवर को गोली मार दी है. जिससे उसकी स्पॉट पर ही मौत हो गई. इस हत्या से इलाके में सनसनी  फैल गई है. मृतक आजमगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है. 


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस के मुताबिक ड्राइवर की डेड बॉडी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. उसे पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भेजा गया है.