ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

पटना में रिटायर्ड DSP ने महिला को किया गायब ! अश्लील बातों की कॉल रिकार्डिंग आई सामने

PATNA : इस वक़्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है. जहां एक रिटायर्ड डीएसपी के ऊपर एक महिला को गायब करने का गंभीर आरोप लगा है. गायब महिला के बेटे ने एसएसपी गरिमा मालिक के दफ्

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : इस वक़्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है. जहां एक रिटायर्ड डीएसपी के ऊपर एक महिला को गायब करने का गंभीर आरोप लगा है. गायब महिला के बेटे ने एसएसपी गरिमा मालिक के दफ्तर में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. महिला के बेटे ने पुलिस को एक सीडी भी सौंपा है. जिसमें डीएसपी की आवाज़ होने का दावा किया जा रहा है. पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


रिकार्डिंग में डीएसपी की अश्लील बातें
घटना राजधानी के पत्रकारनगर थाना इलाके की है. रहस्यमय तरीके से गायब हुई महिला के बेटे की ओर से एसएसपी गरिमा मालिक के दफ्तर में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. महिला के बेटे ने पुलिस को जो सीडी सौंपी है. बताया जा रहा है कि उसमें कॉल रिकार्डिंग है. इस सीडी में डीएसपी महिला को 20 तारीख के बाद अपनी पत्नी बनाने की बात कह रहा है. इस ऑडियो में डीएसपी की ओर से कई अश्लील बातें कही जा रही हैं. लिहाजा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.


6 दिसंबर से गायब है महिला
रहस्यमय तरीके से गायब हुई महिला के बेटे ने लिखित शिकायत में रिटायर्ड डीएसपी के ऊपर गायब करने और किसी अनहोनी की आशंका जाहिर की है. महिला बीते 6 दिसंबर से गायब है. बेटे ने बताया कि उसकी मां से 5 दिसंबर को दोपहर में आखिरी बार फोन पर बातचीत हुई थी. फिलहाल मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ बता रहा है. बेटे ने बताया कि 6 दिसंबर को उसकी पत्नी के मोबाइल पर मां के नंबर से एक मिस कॉल आया था. 


कौन हैं आरोपी रिटायर्ड डीएसपी
आरोपी रिटायर्ड डीएसपी पूर्व में अगमकुआं और गांधी मैदान थाने के थानेदार रह चुके हैं. महिला के बेटे ने बताया कि जब डीएसपी पूर्व में अगमकुआं के थानेदार थे तब उन्होंने एक केस दर्ज किया था. जिसमें महिला का नाम था. डीएसपी अक्सर महिला को फंसाने की धमकी देते थे. मां के गायब होने के बाद बेटे ने जब कमरा खंगालना शुरू किया तो उसे अलमारी से एक सीडी मिली. इसी सीडी में कुछ आवाज़ रिकार्ड हैं.


महिला और डीएसपी का मोबाइल स्विच ऑफ
पत्रकारनगर थाना की पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है. महिला के बेटे को जो सीडी मिली है. उसे पुलिस के हवाले किया गया है. पुलिस रिटायर्ड डीएसपी और उस महिला के सीडीआर को खंगाल रही है. पत्रकारनगर थानाध्यक्ष के मुताबिक महिला और पूर्व डीएसपी दोनों का मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है. अब पुलिस डीएसपी के करीबियों से संपर्क करने की कोशिश में जुटी हुई है.