ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

पटना में डबल मर्डर से सनसनी, दो लोगों की गोली मारकर हत्या

PATNA : राजधानी पटना में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. पटना में रविवार को कार्बाइन से एक व्यवसायी की हत्या के बाद सोमवार को भी बदमाशों ने एक बड़ी वा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  राजधानी पटना में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. पटना में रविवार को कार्बाइन से एक व्यवसायी की हत्या के बाद सोमवार को भी बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. लॉकडाउन के बीच दो लोगों का मर्डर हो गया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस फिलहाल इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात पटना के दानापुर दियारा इलाके की है. जहां शाहपुर थाना इलाके के गंगहारा में सड़क के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई है. इस गोलीबारी में दो लोगों की हत्या हो गई है. घटनास्थल पर कई राउंड गोली चलने की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में जितेंद्र शर्मा की मौत गोली लगने घटनास्थल पर हो गई. जबकि दूसरे व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान होने की बात सामने आ रही है. दूसरे मृतक का भी नाम जितेंद्र ही बताया जा रहा है.


शव को स्थानीय लोगों की मदद से दानापुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया है. साथ ही घायल का इलाज जारी है. मृतक के भाई घायल अविनाश ने बताया कि घर से बुलाकर जितेंद्र शर्मा को गोली मार दी गई है. अकीलपुर थाने की पुलिस हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. बताया जा रहा है कि पहले से ही दोनों पक्षों के बीच तनाव था.


शाहपुर थाना के इंस्पेक्टर ने बताया कि दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हुई है. उन्होंने कहा की किसी भी पक्ष के द्वारा अभी फिलहाल शिकायत नहीं की गई है. एफआईआर दर्ज होने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी. 

टैग्स