ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

पटना में दिनदहाड़े लाखों की लूट, उत्कर्ष फाइनांस बैंक को बनाया निशाना, लंच टाइम में बैंक में घुसे थे नकाबपोश 5 बदमाश

PATNA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं इस बार अपराधियों ने उपस्थिति राजधानी पटना में दर्ज करायी है। जहां दिनदहाड़े लाखों रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। अपराधियों ने

पटना में दिनदहाड़े लाखों की लूट, उत्कर्ष फाइनांस बैंक को बनाया निशाना, लंच टाइम में बैंक में घुसे थे नकाबपोश 5 बदमाश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं इस बार अपराधियों ने उपस्थिति राजधानी पटना में दर्ज करायी है। जहां दिनदहाड़े लाखों रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को बड़ी चुनौती दी है। घटना पटना-गया स्टेट हाई-वे की है जहां हथियारबंद अपराधियों ने उत्कर्ष स्मॉल फाइनांस बैंक को निशाना बनाया।


अपराधी जिस समय बैंक में घुसे उस वक्त दोपहर के डेढ़ बज रहे थे और बैंक के कर्मी लंच कर रहे थे तभी पिस्टल की नोंक पर सबसे पहले कर्मचारियों को लॉकर रूम में बंद कर दिया फिर लाखों रुपये लूट कर नकाबपोश 5 अपराधी मसौढ़ी की तरफ भाग निकले। 


बताया जाता है कि बैंक में मौजूद ग्राहकों से भी पैसे लूट लिया गया जब लोगों ने विरोध किया तब पिटाई की गयी। दिनदहाड़े लूट की इस बड़ी वारदात से बैंक में अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। बैंक में लगे सीसीटीवी को पुलिस खंगालने में जुटी है।