ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

प्रधानमंत्री के दौरे से पहले हत्या की वारदात से हड़कंप : पटना के लंगरटोली में दिनदहाड़े मर्डर

PATNA : बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। शायद यही कारण है कि वह एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। एक बार फिर अपराधियों ने राजधानी पटना में अपनी उपस

प्रधानमंत्री के दौरे से पहले हत्या की वारदात से हड़कंप : पटना के लंगरटोली में दिनदहाड़े मर्डर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। शायद यही कारण है कि वह एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। एक बार फिर अपराधियों ने राजधानी पटना में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना कदमकुआं थानाक्षेत्र के लंगरटोली इलाके की है, जहां इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


हथियारबंद बेखौफ अपराधियों ने हत्या की इस वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना लोगों ने स्थानीय थाने को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कदमकुआं थाने की पुलिस ने घटनास्थल से एक मैगजीन और खोखा बरामद किया है। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है। वही घटना की सभी बिन्दुओं की जांच की जा रही है। 


पुलिस की माने तो जिस युवक की दिनदहाड़े तीन गोली मारकर हत्या की गयी है वह पाटलिपुत्र थानाक्षेत्र का रहने वाला था। वह नशा करता था और अपराधी प्रवृत्ति का भी था। वह हत्या और लूट के मामले में जेल भी जा चुका है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20 मई की देर शाम पटना आ रहे हैं। पीएम मोदी के पटना आगमन को लेकर राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। इसे लेकर पुलिस अलर्ट है। लेकिन इसके बावजूद पटना में दिनदहाड़े बीच सड़क पर एक युवक की गोली मारकर हत्या से इलाके में सनसनी फैली हुई है।