ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलीबारी, दो गुटों के बीच जमकर फायरिंग

PATNA : बिहार में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. सूबे में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां दो गुटों के बीच ज

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. सूबे में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई है. दिनदहाड़े हुई इस ताबड़तोड़ फायरिंग की वारदात के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


दो गुटों में हुई फायरिंग
वारदात पटना जिले के बाढ़ थाना इलाके की है. जहां दो पक्षों में जमकर गोलीबारी हुई है. अपराधियों ने एक दूसरे के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग की की है. हालांकि इस घटना में अब तक किसी के भी जख्मी होने की सूचना नहीं है. बताया जा रहा है कि आपसी विवाद को लेकर बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है.


पुलिस ने बरामद किया खोखा
वारदात के बाद से इलाके में पुलिस कैंप कर रही है. घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है. स्थानीय पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से पुलिस ने खोखा बरामद किया है. अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

टैग्स