ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

पटना में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या, गांव के बाहर मिला खून से सना शव

PATNA: खबर राजधानी पटना से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। घर के पास बथान में सो रही महिला की ईंट-पत्थर से कूंचकर हत्या की गई है। बदमाशों ने

पटना में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या, गांव के बाहर मिला खून से सना शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: खबर राजधानी पटना से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। घर के पास बथान में सो रही महिला की ईंट-पत्थर से कूंचकर हत्या की गई है। बदमाशों ने महिला की हत्या के बाद उसके शव को गांव के बाहर फेंक दिया था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र की है।


मृतक महिला की पहचान हिंदूनी गांव निवासी 73 वर्षीय बासु देवी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बासु देवी ग्रामीण महिला थीं और अपने बथान पर ही सोती थीं। मंगलवार को भी बासु देवी अपने बथान में सो रही थीं। इसी दौरान बदमाशों ने बेरहमी से उनकी हत्या कर दी और शव को गांव के बाहर फेंक दिया।


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ-साथ डॉग स्क्वायड की टीम को भी मौके पर बुलाया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। किस कारण से बासु देवी की हत्या की गई फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।