ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार में बदमाशों के हौसले बुलंद: बिल्डर से मांगी 20 लाख की रंगदारी, कहा- चार दिन में पैसे नहीं दिए तो जान से जाओगे

PATNA: बिहार में अपराधियों के हौसले दिनों दिन बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस और सरकार को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया ह

बिहार में बदमाशों के हौसले बुलंद: बिल्डर से मांगी 20 लाख की रंगदारी, कहा- चार दिन में पैसे नहीं दिए तो जान से जाओगे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधियों के हौसले दिनों दिन बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस और सरकार को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक बिल्डर को फोन कर उससे 20 लाख रुपए की रंगदारी की डिमांड की है। बदमाशों ने बिल्डर को चार दिन का समय दिया है और कहा है कि चार दिन में पैसे नहीं दिए तो उसकी हत्या कर दी जाएगी।


दरअसल, बदमाशों ने एक निजी कंपनी के प्रबंध निदेशक सह बिल्डर सुमित कुमार को बीते दो फरवरी को फोन किया। फोन करने वाले शख्स ने खुद को बिजली विभाग का एसडीओ बताया। इस दौरान कथित एसडीओ ने सुमित सिंह से बीस लाख रुपए की डिमांड कर दी और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है।


शास्त्रीनाग थाना क्षेत्र के रहने वाले पीड़ित बिल्डर सुमित सिंह थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है और पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। पीड़ित बिल्डर के बयान पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है। उधर, बिल्डर और उसका पूरा परिवार इस घटना के बाद खौफ में है।