ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में भोजपुरी गायक की हत्या, गुस्साए लोगों ने जमकर काटा बवाल

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना के नौबतपुर से आ रही है, जहां घर से बुलाकर भोजपुरी गायक की हत्या कर दी गई है. गायक के हत्या की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा है. </

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना के नौबतपुर से आ रही है, जहां घर से बुलाकर भोजपुरी गायक की हत्या कर दी गई है. गायक के हत्या की जानकारी मिलने के  बाद स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा है. 

घटना जानीपुर के सिमरा गांव की है. जहां भोजपुरी गायक की घर से बुलाकर हत्या कर दी गई.  मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि गायक रंजन कुमार को सोमवार की आधी रात किसी का फोन आया. जिसके बाद वे घर वालों से कुछ ही देर में आने को बोल बाहर चले गए. लेकिन सुबह तक घर नहीं लौटे. 

घरवालों के मुताबिक 10 दिन पहले ही रंजन को हत्या की धमकी मिली थी. हत्या का आरोप गांव के ही एक शख्स अरुण सिंह और कुख्यात अपराधी माणिक पर लगा है. मृतक के पिता सुनील कुमार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके बेटे ने 10 दिन पहले ही अपनी हत्या की आशंका जताते हुए थाने में लिखित शिकायत दी थी. लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. 

वहीं मंगलवार की सुबह रंजन का शव घर के बाहर बधार में मिला. प्रथमदृष्या शव देखने से प्रतीत हो रहा है कि गला घोंटकर गायक की हत्या की गई है. वहीं शव के पास उसका मोबाइल फोन भी नहीं है. हत्या की जानकारी मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और  पटना -नौबतपुर NH-139 को जाम कर दिया. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही नौबतपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच लोगों को समझाने में जुटी है. और मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस मृतक के मोबाइल की तलाश कर रही है, क्योंकि देर रात उसके फोन पर किसी ने कॉल कर उसे बाहर बुलाया था. 


रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ RAJ

FirstBihar संवाददाता