ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में बीडीओ के फ्लैट में चोरी, चोरों ने नकदी-जेवर और कीमती सामानों पर किया हाथ साफ

PATNA : राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के घरों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है. ताजा मामला पटना के राजीवनगर थाना क्

पटना में बीडीओ के फ्लैट में चोरी, चोरों ने नकदी-जेवर और कीमती सामानों पर किया हाथ साफ
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के घरों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है. ताजा मामला पटना के राजीवनगर थाना क्षेत्र का है जहां चोरों ने बीडीओ समेत दो के बंद फ्लैट का ताला तोड़कर नकदी-जेवर समेत लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ़ कर लिया है. चोरी का यह मामला लश काउंटी अपार्टमेंट के बी ब्लॉक का है. 


बताया जाता है कि बीडीओ बिहारशरीफ में पोस्टेड हैं और लगभग 10 दिनों से उनका फ्लैट बंद था. उनकी पत्नी भी दिल्ली गई हुई थी. इसी बीच चोरों ने उनके फ्लैट का ताला तोड़कर नकदी, जेवर और कीमती संपत्ति चुरा ली.  जब बीडीओ वापस आये तो फ्लैट का ताला टूटा मिला. घर में सामान बिखरे पड़े थे. इसी ब्लॉक के दूसरे फ्लैट का ताला तोड़कर चोर टीवी आदि लेकर फरार हो गए. 


चोरी की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है. सीसीटीवी फुटेज में तीन की संख्या में चोरों को घटना को अंजाम देते हुए देखा जा रहा है. तीनों चोरों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच थी और तीनों चोर अपार्टमेंट के पीछे की ओर से बाउंड्री फांदकर आए थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई करने की बात कही है.