ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

पटना में बहन के सामने भाई को गोलियों से भूना, पिस्टल लहराते हुए भागे अपराधी

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक बहन के सामने ही उसके भाई को गोलियों से भून डाला जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई. इसके बाद अ

पटना में बहन के सामने भाई को गोलियों से भूना, पिस्टल लहराते हुए भागे अपराधी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक बहन के सामने ही उसके भाई को गोलियों से भून डाला जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई. इसके बाद अपराधी मौके से पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने युवक को सिर में ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारी है जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई है. 


घटना पटना के परसा बाजार इलाके की है. मृतक की पहचान पुरानी परसा गांव निवासी ललन महतो के बड़ा बेटे सूरज कुमार के रूप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार, युवक परसा बाजार के पुरानी परसा गांव के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहा था. इसी दौरान अपराधियों ने उसे गोली मार दी. घटना के बाद युवक की बहन जोड़-जोड़ से चिल्लाने लगी, जिसके बाद अपराधी पिस्तौल लहराते हुए मोटरसाइकिल से भाग निकले. 


बहन के चिल्लाने की आवाज़ सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई. इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. डीएसपी प्रिया ज्योति ने बताया कि हत्या के कारणों का अबतक कुछ खुलासा नहीं हो सका है. कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.