ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

पटना में बालू कारोबारी की हत्या से हड़कंप, बदमाशों ने बैक टू बैक मारी तीन गोलियां

PATNA: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश कारोबारियों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है जहां अपराधियों ने एक बालू कारोबारी की गोली मारकर ह

पटना में बालू कारोबारी की हत्या से हड़कंप, बदमाशों ने बैक टू बैक मारी तीन गोलियां
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश कारोबारियों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है जहां अपराधियों ने एक बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना रानीतलाब थाना क्षेत्र की है।


मृतक की पहचान रानीतलाब थाना क्षेत्र के बेरर गांव निवासी बालू कारोबारी देवराज यादव के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि देवराज रविवार की रात कहीं जा रहे थे, तभी बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की इस घटना में देवराज को तीन गोलियां लगीं। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में खून से लथपथ बालू कारोबारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक बालू कारोबारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। उधर,मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि बालू कारोबारी देवराज यादव की दो महीने पहले किसी के साथ मारपीट हुई थी। मारपीट की इस घटना के बाद देवराज अपने साथ बॉडीगार्ड रखना शुरू कर दिया था। इसके बाद से ही वह विरोधियों के निशाने पर था।



रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता