ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

पटना के ऑफिसर्स फ्लैट में बड़ा कांड: नग्न हालत में मिली नशे में धुत महिला, गैंगरेप की आशंका

PATNA: राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सुबह सवेरे एक महिला के नग्न हालत में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। महिला के साथ रेप की आशंका जताई जा रही है। पुलि

पटना के ऑफिसर्स फ्लैट में बड़ा कांड: नग्न हालत में मिली नशे में धुत महिला, गैंगरेप की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सुबह सवेरे एक महिला के नग्न हालत में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। महिला के साथ रेप की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने महिला को नशे की हालत में बरामद किया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना कोतिवाली थाना क्षेत्र के ऑफिसर फ्लैट परिसर की है। 


दरअसल, मंगलवार की सुबह मॉर्निग वॉक कर रहे लोगों क नजर ऑफिसर फ्लैट परिसर में बेसुध पड़ी महिला पर गई। कपड़े के नाम पर महिला के शरीर पर कुछ भी नहीं था। नशे की हालत में मिली महिला पुनाई चक इलाके की रहने वाली बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने महिला को धोखे से नशा खिलाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। पुलिस के मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला के साथ रेप हुआ है या नहीं। फिलहाल कोतवाली पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।