ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में चार साल की मासूम के साथ रेप की कोशिश, पड़ोसी ने की घिनौनी हरकत

PATNA : बिहार में इन दिनों बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है पटना से जहां एक 4 साल की मासूम के साथ एक बदमाश ने रेप करने की को

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में इन दिनों बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है पटना से जहां एक 4 साल की मासूम के साथ एक बदमाश ने रेप करने की कोशिश की. पीड़िता की मां ने थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. 


वारदात पटना जिले के पुनपुन थाना इलाके की है. जहां एक मासूम बच्ची के साथ एक बदमाश ने बलात्कार की कोशिश की. मिली जानकारी के मुताबिक मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी. तभी आरोपी युवक उसे बहला-फुसलाकर बगल के खेत में लेकर चला गया. जहां उसने बच्ची के साथ घिनौनी हरकत करने की कोशिश की. बच्ची की चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां खेत में पहुंची, तबतक आरोपी वहां से भागने में कामयाब रहा. बदमाश युवक की पहचान पुनपुन थाना में मुस्तफ़ापुर के रहने वाले रौशन कुमार के रूप में की गई है. जो गुजरात के किसी निजी कंपनी में काम करता है. कुछ ही दिन पहले आरोपी युवक गांव लौटकर आया था. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक पड़ोस का रहने वाला है. 


पीड़ित बच्ची की मां ने थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई. मामला सामने आते ही फौरन हरकत में आई पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. पुनपुन थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस इस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. 

टैग्स