ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

पटना में अपराधियों के हौसले हुए बुलंद : अस्पताल संचालक को सरेआम मार दी गोली

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। बेखौफ हो चुके बदमाश एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना का है। जहां अप

पटना में अपराधियों के हौसले हुए बुलंद : अस्पताल संचालक को सरेआम मार दी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। बेखौफ हो चुके बदमाश एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना का है। जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक अस्पताल संचालक को गोली मार दी। घायल अस्पताल संचालक को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शास्त्रीनगर थानाक्षेत्र के मधली बाजार के पास की है।


जानकारी के मुताबिक, अस्पताल संचालक गुड्डू कुमार रविवार की सुबह न्यू आनंद हॉस्पिटल के पास मौजूद थे। तभी अपराधियों ने उनपर फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद गुड्डू खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


स्थानीय लोगों ने घायल अस्पताल संचालक को इलाज के लिए पटना के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने घटना के पीछे आपसी रंजिश को कारण बताया है। अस्पताल संचालक के हॉस्पिटल के पास एक खटाल था। जिसे कुछ दिन पहले जिला प्रशासन की टीम ने हटा दिया था। आशंका जताई जा रही है कि इसी प्रकरण को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है।