ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

पटना में अपराधियों का तांडव: थाने के पास की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो दोस्तों को मारी गोली

PATNA: बिहार में गांव-शहर अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ताजा घटना राजधानी पटना की है, जहां बेखौफ बदमाशों ने थाने से महज कुछ ही दूरी पर अंधाधुंध फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला

पटना में अपराधियों का तांडव: थाने के पास की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो दोस्तों को मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में गांव-शहर अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ताजा घटना राजधानी पटना की है, जहां बेखौफ बदमाशों ने थाने से महज कुछ ही दूरी पर अंधाधुंध फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। गोलीबारी की इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना दानापुर थाना के पास की है।


जानकारी के मुताबिक, घायलों में एक प्रकाश कुमार है जो दानापुर थाना के पास ही रहता है। बदमाशों ने उसे तीन गोलिया मारी है। प्रकाश अपने एक दोस्त के साथ टहल रहा था, तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की इस घटना में गोली लगने से दोनो घायल हो गए। घायल प्रकाश का भी आपराधिक इतिहास रहा है और वह हत्या के मामले में जेल जा चुका है।


थाने के पास हुई इस वारदात को लेकर इलाके लोगों में हड़कंप मच गया है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। पूर्व के विवाद को लेकर हत्या की इ वारदात को अंजाम देने की आशंका है।