ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पटना में 6 पुलिसवाले सस्पेंड, दारोगा भी निलंबित, SSP ने लिया कड़ा एक्शन

PATNA : इस वक़्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है, जहां एसएसपी ने आधा दर्जन पुलिसवालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है. एसएसपी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है. निलंबित पुलिसवाल

पटना में 6 पुलिसवाले सस्पेंड, दारोगा भी निलंबित, SSP ने लिया कड़ा एक्शन
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  इस वक़्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है, जहां एसएसपी ने आधा दर्जन पुलिसवालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है. एसएसपी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है. निलंबित पुलिसवालों में एक दारोगा भी शामिल है. 


पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा ने इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन लिया है. बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे पर अवैध वसूली करने के मामले में इनके ऊपर कार्रवाई हुई है. 


बुधवार को अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद पटना पुलिस की काफी किरकिरी हो रही थी. वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी ने फौरन सख्त कदम उठाते हुए वीडियो में दिख रहे सभी पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया. ये सभी पुलिसवाले पटना के मसौढ़ी थाना में पोस्टेड हैं, जिन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.


बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें पुलिसवाले अवैध वसूली करते हुए दिखाई दे रहे हैं. आरजेडी ने वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा कि "बिहार में कोई पुल, ज़ीरो माइल या बाईपास रोड नहीं है जहाँ से पुलिस द्वारा ट्रक चालकों से अवैध वसूली नहीं होती हो! इस वसूली का हिस्सा SP, DSP से लेकर DGP तक जाता है! इस वसूली में 'कोताही' होने पर कर्मियों का तबादला हो जाता है क्योंकि सुशासन बाबू को RCP टैक्स में कमी बर्दाश्त नहीं!" 



टैग्स