ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पटना में 4 साल के बच्चे की गोली मारकर हत्या, आधा दर्जन लोगों पर मर्डर का केस दर्ज

PATNA : राजधानी पटना में चार साल के बच्चे की गोली मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद से बच्चे के घर में कोहराम मच गया है. इधर, घटना की सूचना ग्रामीणों द

पटना में 4 साल के बच्चे की गोली मारकर हत्या, आधा दर्जन लोगों पर मर्डर का केस दर्ज
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में चार साल के बच्चे की गोली मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद से बच्चे के घर में कोहराम मच गया है. इधर, घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा उपलब्ध कराए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच कर रही है. वहीं शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. मृतक के चाचा ने आधा दर्जन लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है. 


मामला बाढ़ थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव का है. पुलिस ने बताया कि मृतक डुमरिया निवासी चार वर्षीय पीयूष कुमार है. बच्चे को गोली किसने और क्यों मारी इसका पता लगाया जा रहा है. हालांकि मृतक के चाचा मंजीत यादव द्वारा आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया है. इधर, ग्रामीणों से जानकारी मिली है कि घर के किसी सदस्य द्वारा पिस्तौल की साफ सफाई करने के दौरान गलती से बच्चे को गोली जा लगी है. 


इस घटना के बाद से बच्चे का पिता फरार बताया जा रहा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि बालक की आंख के पास गोली लगी थी. चाचा का आरोप है कि आधा दर्जन लोग अचानक घर में आ धमके और एक आरोपी ने आदेश दिया कि गोली मार दो. इसके बाद बालक को गोली मार दी गई, जिससे बालक की मौत हो गई. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. 

टैग्स