ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

पटना में 13 साल की लड़की से रेप, मुंह खोलने पर जान से मारने की मिली धमकी

PATNA: बिहार में लड़कियों के साथ रेप की वारदात बढ़ते ही जा रही है. पुलिस-प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद दुष्कर्म की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है. अपराधियों में पुलिस का

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: बिहार में लड़कियों के साथ रेप की वारदात बढ़ते ही जा रही है. पुलिस-प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद दुष्कर्म की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है. अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है. राजधानी पटना में लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं. पटना में एक बार फिर से 13 साल की लड़की के साथ रेप हुआ है.


मनेर के किता चौहत्तर मध्य पंचायत के एक गांव में 8वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया है. गांव के ही एक दबंग पर रेप का आरोप लगा है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने मुंह खोलने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी है. 


पीड़िता के परिजनों ने बताया कि छात्रा देर शाम खेत में शौच गई थी. उसी वक्त गांव के केशव प्रसाद यादव के बेटे संजीव कुमार छात्रा का मुंह दबाकर उसे जबरदस्ती खेत में ले गया और रेप किया. घटना के बाद पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और अपने परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी. पीड़िता के परिवार वालों ने संजीव कुमार के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है. फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.


टैग्स