ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

पटना: मजिस्ट्रेट बनकर कर रहा था वाहनों की चेंकिग, गाड़ी से निकाल लिये 60 हजार रुपये

PATNA: लॉकडाउन में वाहन चेकिंग के नाम पर लोगों को लूटने का मामला सामने आया है। मजिस्ट्रेट का हवाला देकर गाड़ी रुकवाने और उसमें रखे नकद ले लेने का मामला राजधानी पटना का है। रूप

पटना: मजिस्ट्रेट बनकर कर रहा था वाहनों की चेंकिग, गाड़ी से निकाल लिये 60 हजार रुपये
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA: लॉकडाउन में वाहन चेकिंग के नाम पर लोगों को लूटने का मामला सामने आया है। मजिस्ट्रेट का हवाला देकर गाड़ी रुकवाने और उसमें रखे नकद ले लेने का मामला राजधानी पटना का है। रूपसपुर में रहने वाले बोलेरो मालवाहक युवराज अपनी गाड़ी से जा रहा था तभी इसी बीच मां शीतला मंदिर के पास एक व्यक्ति ने अपने को मजिस्ट्रेट का हवाला देकर वाहन रोकने को कहा। युवराज ने वाहन रोक दिया। उसके बाद वह मजिस्ट्रेट वाहन पर चढ़ गया। उसने वाहन में रखे 60 हजार नकद, मोबाइल, डीएल व वाहन के सारे कागजात ले लिए। 



जिसके बाद पीड़ित अगमकुआं थाना से लेकर कदमकुआं थाने तक चक्कर लगाता रहा लेकिन उसकी शिकायत नहीं सुनी गयी। दोनों थानों की पुलिस ने कहा कि यह मामला उनके क्षेत्र का नहीं है। युवराज का दावा है कि वह वाहन चेकिंग करने वाले को देखकर पहचान लेगा। जबकि अगमकुआं व कदमकुआं थानेदार दोनों ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। कोई सूचना देने को नहीं आया है। फिलहाल इस पूरे मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है।