ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

ब्लैकमेलिंग की शिकार हुई पटना की लड़की, अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर गंदा काम करता था युवक, पुलिस ने ऐसे दबोचा

PATNA: राजधानी पटना में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नौबतपुर की युवती ने एक युवक पर उसकी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। लड़की की शि

ब्लैकमेलिंग की शिकार हुई पटना की लड़की, अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर गंदा काम करता था युवक, पुलिस ने ऐसे दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नौबतपुर की युवती ने एक युवक पर उसकी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। लड़की की शिकायत पर एक्शन में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की पिछले दिनों अपनी ममेरी बहन के घर मध्य प्रदेश गई हुई थी। वहां उसकी मुलाकात दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के पीलाचक गांव निवासी मनोज कुमार का बेटे अभिषेक कुमार के साथ हुई थी। आरोपी अभिषेक लड़की की ममेरी बहन के घर के बगल में ही रहता था। अभिषेक का उसके घर में आना जाना लगा रहता था।


आरोपी अभिषेक ने लड़की का एडमिशन नर्सिंग में कराने का झांसा देकर उससे नजदिकी बढ़ाने लगा। लड़की ने जब अपने परिजनों ने एडमिशन के बारे में बात की तो परिजन एडमिशन के लिए तैयार हो गए। एडमिशन के लिए 50 हजार रुपए अभिषेक को दिए गए। इसके बाद अभिषेक एडमिशन कराने के नाम पर लड़की को एक कोचिंग संस्थान में ले गया और वहां उसकी अश्लील तस्वीरें खींच ली।


तस्वीरों को वायरल करने की बात कह आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला और दुष्कर्म के दौरान उसकी तस्वीर मोबाइल में कैद कर ली। इसके बाद लड़की वापस नौबतपुर लौट आई। जिसके बाद आरोपी वहां भी पहुंच गया और फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा और पटना के एक होटल में ले जाकर लड़की के साथ रेप किया। ब्लैकमेलिंग से परेशान लड़की पुलिस के पास पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा।