ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना के थानेदारों को निशाना बना रहा सेक्सटॉर्शन गिरोह, अश्लील मैसेज से हैं परेशान

PATNA : राजधानी पटना के थानेदार सेक्सटॉर्शन गिरोह की रडार पर हैं। यह गिरोह पटना के थानेदारों को अपना शिकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस गिरोह के शातिर सदस्य राजधानी पटना के विभिन्

पटना के थानेदारों को निशाना बना रहा सेक्सटॉर्शन गिरोह, अश्लील मैसेज से हैं परेशान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के थानेदार सेक्सटॉर्शन गिरोह की रडार पर हैं। यह गिरोह पटना के थानेदारों को अपना शिकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस गिरोह के शातिर सदस्य राजधानी पटना के विभिन्न थानों के सरकारी मोबाइल नंबरों पर फोन कर थानाध्यक्षों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं थानेदारों से अश्लील चैट के अलावा गिरोह के सदस्यों द्वारा लड़कियों से वीडियो कॉल भी कराया जा रहा है।


जानकारी के मुताबिक राजधानी पटना के चार थानों के सरकारी नंबर पर इस गैंग के द्वारा अश्लील मैसेज और वीडियो कॉल किया जा चुका है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पाटलिपुत्र थानेदार  एसके शाही के सरकारी नंबर पर गिरोह के सदस्यों ने मैसेज किया। अश्लील मैसेज को देख थानेदार ने उसे जैसै ही डिलीट करने जा रहे थे तभी वीडियो कॉल कर उन्हें ट्रैप करने की कोशिश की गई।


जब पाटलिपुत्र थानेदार ने मामले की जांच पड़ताल की तो सारा माजरा उनकी समझ में आ गया। जिस नंबर से पाटलिपुत्र थानाध्यक्ष एसके शाही को मैसेज आया था वह ओडिशा का है और राजस्थान में बैठकर गिरोह के सदस्य थानेदार को अपने झांसे में लेने की कोशिश कर रहे थे। बता दें कि थानों के सरकारी नंबरों पर अमूमन थानेदार की डीपी लगी होती है। बावजूद इसके गिरोह के सदस्य जानबूझकर उन्हें ट्रैक करने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले 1 साल में करीब 150 ऐसे मामले पटना में सामने आ चुके हैं।