ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

पटना के एसके पुरी में फायरिंग, लोग सोने जा रहे थे तभी गोलियों की तड़तड़ाहट से सन्न रह गए

PATNA : पटना के पॉश इलाके श्रीकृष्णापुरी में बीती रात गोलियों की जबरदस्त तड़तड़ाहट सुनने को मिली। रात के 11 बजे जब लोग अपने घरों में सोने की तैयारी कर रहे थे उसी वक्त श्रीकृष्णा

पटना के एसके पुरी में फायरिंग, लोग सोने जा रहे थे तभी गोलियों की तड़तड़ाहट से सन्न रह गए
Editor
3 मिनट

PATNA : पटना के पॉश इलाके श्रीकृष्णापुरी में बीती रात गोलियों की जबरदस्त तड़तड़ाहट सुनने को मिली। रात के 11 बजे जब लोग अपने घरों में सोने की तैयारी कर रहे थे उसी वक्त श्रीकृष्णा पुरी के आनंदपुरी में गोलियों की आवाज सुनाई दे गई। दरअसल फायरिंग की यह वारदात आनंदपुरी के मेहंदी उत्सव हॉल के पास स्थित प्रकाश गली में हुई। इसी गली में रिटायर कर्मी ललन सिंह के निर्माणाधीन मकान पर अपराधियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाई। फायरिंग की इस घटना में खिड़की के कई शीशे चकनाचूर हो गए। मकान में मौजूद गार्ड ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। 


फायरिंग की इस घटना में गार्ड घायल भी हो गया। गार्ड के पैर में चोट आई है। आवाज सुनने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे हालांकि तब तक फायरिंग करने वाले अपराधी वहां से निकल भागे थे। तत्काल एसके पुरी थाने को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची और हमलावरों की घेराबंदी के लिए प्रयास भी किया गया लेकिन अपराधी हाथ नहीं आए। पुलिस ने मौके से 5 खोखे बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि घटना के पीछे कहीं न कहीं मकान को लेकर विवाद है और मामला रंगदारी कभी हो सकता है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।


आसपास मौजूद लोगों के मुताबिक अपराधी जब फायरिंग करने के लिए पहुंचे तो वह रिटायर कर्मी ललन सिंह को धमकी दे रहे थे। गार्ड जब तक कुछ समझ पाता तब तक के अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों की तरफ से तकरीबन 6 राउंड गोलियां चलाई गई। रात के वक्त फायरिंग की आवाज सुनकर लोग दंग रह गए। थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह के मुताबिक उस वक्त निर्माणाधीन मकान में केवल गार्ड ही मौजूद था बाकी कोई भी व्यक्ति नहीं थे। मकान में कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले राकेश सिंह ने घटना के बारे में सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच कर रही है।