ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना के रहने वाले युवक ने 500 लोगों को ठगा, 5 राज्यों के लोगों को बनाया शिकार लेकिन अब हुआ अरेस्ट

PATNA : पटना के रहने वाले एक युवक ने 500 लोगों के साथ ठगी को अंजाम दिया है। 5 राज्यों के 500 से ज्यादा लोगों को ठगने के आरोप में पटना के रहने वाले अंश श्रीवास्तव को हिमाचल प्र

पटना के रहने वाले युवक ने 500 लोगों को ठगा, 5 राज्यों के लोगों को बनाया शिकार लेकिन अब हुआ अरेस्ट
Editor
2 मिनट

PATNA : पटना के रहने वाले एक युवक ने 500 लोगों के साथ ठगी को अंजाम दिया है। 5 राज्यों के 500 से ज्यादा लोगों को ठगने के आरोप में पटना के रहने वाले अंश श्रीवास्तव को हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके साथ कोलकाता के रहने वाले मुकेश पटेल और हैरिक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने गुजरात, मुंबई, यूपी, हरियाणा और हिमाचल में 500 से अधिक लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। 


इन दोनों साथियों ने फ्रॉड डिजिटल पेमेंट सिस्टम के जरिए 2000 रुपये से लेकर 20000 रुपये तक का फर्जी भुगतान कई लोगों के साथ किया है। इनमें दुकानदार से लेकर अन्य लोग शामिल हैं। यह दोनों शातिर दुकानों से छोटे प्रोडक्ट की खरीद करते थे और फिर नकली पेमेंट दिखाकर वहां से निकल लेते थे। होटल में ठहरने के बाद भी इन्होंने इसी तरह का फेक पेमेंट किया। 


हिमाचल प्रदेश स्थित कुल्लू के पुलिस अधीक्षक गुरुदेव शर्मा के मुताबिक सदर पुलिस और साइबर सेल के लोगों ने इन दोनों आरोपियों की पहचान की और इसके बाद उन्हें धर दबोचा। खास बात यह है कि यह दोनों शातिर जिन लोगों को शिकार बनाते थे उनसे इतनी छोटी रकम ठगी करते थे कि ज्यादातर मामलों में इनके खिलाफ कंप्लेन ही दर्ज नहीं होती थी। कुल्लू जिले के कसोल में इन्होंने एक होटल कारोबारी और एक दुकानदार से 18000 से ज्यादा की ठगी की। इन्होंने शिमला में कम से कम 5 लोगों को शिकार बनाया था। शिमला में इन दोनों ने किराए पर एक फ्लैट लिया था और 5 लोगों को ठगा था जिसके बाद कार्रवाई की गई।

टैग्स