ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

धनतेरस पर पटना पुलिस को अपराधियों ने किया बेदम, खुले बाजार के बीच ज्वेलरी शॉप में डकैती.. ग्राहक की हत्या

PATNA : पटना पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए अपाराधियों ने धनतेरस की रात बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. रात 10 बजे के करीब हथियार से लैस 8 से अधिक की संख्या में आ

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए अपाराधियों ने धनतेरस की रात बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. रात 10 बजे के करीब हथियार से लैस 8 से अधिक की संख्या में आए अपराधियों ने भूतनाथ चौराहा स्थित भागवत मंदिर के पास मां गायत्री ज्वेलर्स में भीषण डकैती को अंजाम दिया और 80 हजार नगद समेत 5 लाख के गहने लूट लिए.

इस दौरान बचाव में आए सर्राफा कारोबारी के मकान मालिक कौशल कुमार की डकैतो ने गोली मार कर हत्या कर दी. वहीं सर्राफा कारोबारी राजीव कुमार और उसके भाई अनिल कुमार को पिस्टल की बट से मारकर घायल कर दिया. 

डकैती को अंजाम देने के बाद डकैत आसानी से हथियार लहराते हुए बाइक पर सवार होकर भाग निकले. मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी गरिमा मलिक दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और जांच का आदेश दिया. 

बताया जाता है कि रात के 10 बजे अपराधी ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बन कर आए. सबसे पहले डकैतो ने ग्राहकों को अपने कब्जे में ले लिया. इसके बाद दुकान मालिक को हथियार दिखा कब्जे में लिया और तिजोरी खुलवाकर नकद और गहने ले लिए. इस दौरान ग्राहक कौशल ने जब इसका विरोध किया तो उसकी गोली मार कर हत्या कर दी.