ब्रेकिंग
बिहार के इस जिले में तेंदुए का आतंक, गांव में घुसकर दो बकरियों को बनाया शिकार; दहशत में ग्रामीणछात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनबिहार के इस जिले में तेंदुए का आतंक, गांव में घुसकर दो बकरियों को बनाया शिकार; दहशत में ग्रामीणछात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शन

पटना के बालू घाट पर हुई फायरिंग मामले में एक्शन, DIG के नेतृत्व में तीन जिलों में छापेमारी

PATNA: बिहार में अवैध बालू खनन को लेकर आए दिन बंदूकें गरज रही है। पटना के बिहटा में बालू घाट पर वर्चस्व को लेकर हुई गोलीबारी और कई पोकलेन मशीनों के आग के हवाले करने के मामले में पु

पटना के बालू घाट पर हुई फायरिंग मामले में एक्शन, DIG के नेतृत्व में तीन जिलों में छापेमारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में अवैध बालू खनन को लेकर आए दिन बंदूकें गरज रही है। पटना के बिहटा में बालू घाट पर वर्चस्व को लेकर हुई गोलीबारी और कई पोकलेन मशीनों के आग के हवाले करने के मामले में पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस ने बालू माफिया की गिरफ्तारी के लिए एक साथ तीन जिलों में छापेमारी की है। शाहाबाद DIG के नेतृत्व में पटना पुलिस, भोजपुर पुलिस के साथ एसटीएफ ने संयुक्त रूप से छापेमारी की है।


दरअसल, बीते मंगलवार को बिहटा थाना क्षेत्र के पथलौटिया बालू घाट पर अवैध खनन और वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई थी। इस दौरान करीब आधा दर्जन पोकलेन मशीनों को आग के हवाले कर दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है और घटना को अंजाम देने वाले बालू माफिया की तलाश में गंगा के दियारा इलाकों में छापेमारी कर रही है।


शाहाबाद डीआईजी नवीन चंद्र झा के नेतृत्व में पुलिस ने बालू माफिया की गिरफ्तारी के लिए पटना, भोजपुर और सारण तक सोन नदी में छापेमारी की है। इस छापेमारी में एसटीएफ की टीम भी शामिल रही। फरार बालू माफिया की तलाश में पुलिस ने पटना से भोजपुर होते हुए सारण तक सोन तटीय इलाकों में छानबीन की है। बता दें कि बिहार के गंगा के अवैध बालू घाटों पर वर्चस्व को लेकर आएदिन गोलीबारी की घटनाएं हो रही है और वारदातों को अंजाम देकर बालू माफिया पुलिस को चुनौती दे रहे हैं।



रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता