ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

पटना: एक साथ 4 घर में चोरी से मचा हड़कंप, लाखों रूपये और गहने ले भागे चोर

PATNA : बिहार में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। ताज़ा मामला पटना के रूपसपुर इलाके का है, जहां चोरों ने रविवार की देर रात 3 फ्लैट में हाथ साफ़ कर दिया। चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। द

पटना: एक साथ 4 घर में चोरी से मचा हड़कंप, लाखों रूपये और गहने ले भागे चोर
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। ताज़ा मामला पटना के रूपसपुर इलाके का है, जहां चोरों ने रविवार की देर रात 3 फ्लैट में हाथ साफ़ कर दिया। चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। दरअसल, इस इलाके में ऐसी घटना पहली बार नहीं घटी है बल्कि पिछले कई महीनों से यहां चोरों का गिरोह कई घर को निशाना बना रहा है। इसके बावजूद पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। 



इस वारदात के बाद गोला रोड के रहने वाले सेवानिवृत्त इंडियन वायल के कर्मचारी जनार्दन प्रसाद का कहना है कि पिछले दिनों वे अपनी बेटी के घर मुजफ्फरपुर गए थे। सोमवार को उनके घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। उनके घर के सभी अलमीरा और सेफ तोड़ दिया गया। पीड़ित की मानें तो उनके घर से लगभग 10 लाख के गहने और 40000 रूपये पर चोरों ने हाथ साफ़ कर दिया है। 



वहीं, परमानंद अपार्टमेंट के 3 फ्लैट में चोरी हुई है। घटना को लेकर अपार्टमेंट के प्रभाकर कुमार ने बताया कि रविवार की देर रात चोरों के गिरोह ने परमानंद अपार्टमेंट के 3 फ्लैट से लाखों रुपए के जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ़ कर भाग निकले। रूपसपुर थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस CCTV के मदद से चोरों की तलाश में जुटी हुई है। 

टैग्स