ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पटना: कोरोना संक्रमित पीड़ित महिला की मौत, बेटी ने लगाया था अस्पताल कर्मियों पर दुष्कर्म का आरोप, प्राथमिकी दर्ज कराने पहुंची थाने

DESK: पटना के बेली रोड स्थित एक बड़े निजी हॉस्पिटल के ICU में एडमिट कोरोना संक्रमित पीड़ित महिला की मौत हो गयी। मृतका की बेटी ने मां के साथ अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा दुष्क

पटना: कोरोना संक्रमित पीड़ित महिला की मौत, बेटी ने लगाया था अस्पताल कर्मियों पर दुष्कर्म का आरोप, प्राथमिकी दर्ज कराने पहुंची थाने
Santosh Singh
3 मिनट

DESK: पटना के बेली रोड स्थित एक बड़े निजी हॉस्पिटल के ICU में एडमिट कोरोना संक्रमित पीड़ित महिला की मौत हो गयी। मृतका की बेटी ने मां के साथ अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाया था। मृतका की बेटी आज सुबह थाने में FIR दर्ज कराने पहुंची जहां आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।


गौरतलब है कि कोरोना संक्रमित होने के बाद महिला को 15 मई को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। मृतका की बेटी ने बताया था कि वह जब अपनी मां से मिलने पहुंची थी तब मां का हाथ-पैर बंधा हुआ था। जब हॉस्पिटल के कर्मचारियों से इस संबंध में बात की तब उन्होंने कहा कि उनकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। लेकिन जब उसने अपनी मां से बात की तब उनकी मां ने बताया था कि उनके साथ गलत हुआ है।



जिसके बाद महिला की बेटी ने सोशल साइट पर मां के बयान का वीडियो जारी किया जिसमें पीड़ित महिला ने बताया कि उसके साथ अस्पताल के कर्मचारियों ने गलत किया है। सोमवार को आईसीयू में भर्ती महिला के साथ रेप का मामला प्रकाश में आया था। महिला कोरोना पॉजिटिव थी। वीडियो वायरल होने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग भी सामने आया। महिला आयोग ने कहा कि महामारी के दौरान अस्पतालों में महिलाओं के साथ हो रहे अपराध को लेकर आयोग भी चिंतित है।


वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि आईसीयू में इलाज के दौरान एक मरीज के रिश्तेदार द्वारा बदसलूकी का आरोप लगाया गया। आंतरिक जांच में पाए गए तथ्यों के आधार हम आरोपों का खंडन करते हैं। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हम भी जांच में सहयोग कर रहे हैं। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि यह बिल्कुल गलत आरोप है। आज पीड़ित महिला की मौत हो गयी है। मां की मौत के लिए उनकी बेटी ने अस्पताल के कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया है। मां की मौत के बाद मृतका की बेटी आज प्राथमिकी दर्ज कराने थाने पहुंची जहां आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।