ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

पटनासिटी में अपराधियों ने ऑटो ड्राइवर को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

PATNA CITY: इस वक्त की बड़ी खबर पटना सिटी से आ रही है जहां अपराधियों ने एक ऑटो ड्राइवर को गोली मार दी है। घायल ऑटो ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपराधियों

पटनासिटी में अपराधियों ने ऑटो ड्राइवर को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: इस वक्त की बड़ी खबर पटना सिटी से आ रही है जहां अपराधियों ने एक ऑटो ड्राइवर को गोली मार दी है। घायल ऑटो ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपराधियों ने ऑटो ड्राइवर के कंधे में गोली मारी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गयी है।


 बता दें कि पटना सिटी में आज अपराधियों ने दो लोगों की हत्या कर दी है यह तीसरी वारदात अगमकुआं थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी की जहां अपराधियों ने एक ऑटो ड्राइवर को गोली मारी है। अपराधियों ने गोली क्यों मारी इसका क्या कारण था इस बात का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।  


गौरतलब है कि पटनासिटी में 9 घंटे के भीतर हत्या की दो वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है। हत्या की पहली वारदात के अभी 9 घंटे भी नहीं हुई थे कि अपराधियों ने दूसरी वारदात को अंजाम दे दिया। पहली घटना चौक थाना क्षेत्र के चौक शिकारपुर स्थित संकट मोचन गली में आज सुबह करीब 8 बजे हुई। घर में घुसकर दो अज्ञात अपराधियों ने सोए अवस्था में 24 वर्षीय रविंद्र कुमार उर्फ हंटर के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। वही दूसरी वारदात पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र में हुआ। जहां अपराधियों ने एक युवक को चाकू से गोद कर मार डाला। मृतक की पहचान नंदगोला निवासी गोलू के रूप में हुई है। घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता