ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

पटनासिटी में अपराधी बेखौफ: कार का पीछा कर दो लोगों को मारी गोली, बाइक सवार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम, इलाज के दौरान दोनों की मौत

PATNA CITY: इस वक्त की बड़ी खबर पटना सिटी से आ रही है जहां हथियारबंद अपराधियों ने दो कार सवार की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। </p

पटनासिटी में अपराधी बेखौफ: कार का पीछा कर दो लोगों को मारी गोली, बाइक सवार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम, इलाज के दौरान दोनों की मौत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA CITY: इस वक्त की बड़ी खबर पटना सिटी से आ रही है जहां हथियारबंद अपराधियों ने दो कार सवार की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी बेखौफ हो हत्या, लूट जैसी घटना का अंजाम दे रहे है। ताजा मामला पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के कसेराधाम घर्मकाटा के पास की है जहां बाईक सवार अपराधियों ने कार को घेर कर गोली मारी.


जिसमें कार सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे आनन फानन में इलाज के लिए NMCH में भर्ती कराया। जहां चिकित्सको ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों मृतक की पहचान चौक थाना क्षेत्र के जंगली प्रसाद लेन के रहने वाले अभिषेक वर्मा उर्फ मस्तू वर्मा और दूसरे की पहचान सुनील कुमार के रूप में की गयी है। 


दोनों की मौत की पुष्टि के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो- रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पटना सिटी एसपी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया मामला गैंगवार के बताया जा रहा है। कार सवार परिवार वालों ने बताया की  सभी सदस्य पटना की ओर जा रहे थे कि जाम में फंसने के बाद बाइक सवार अपराधी आये और अंधाधुंध फायरिग करने लगे। 


कार में बैठे दो लोगों को गोली लग गयी और इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले जांच शुरू कर दी है। इस घटना का जल्द खुलासा करने की बात पुलिस कर रही है। 


पुलिस का कहना है की मृतक मस्तु वर्मा अपराधी प्रवृति के थे और इनकी हत्या पूरे प्लानिंग के साथ की गयी है। पुलिस घटना के आसपास के लगे हुए सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है ताकि अपराधी की पहचान हो सके।


बाइक सवार अपराधियों ने पीछा कर कार को घेर लिया और कार में बैठे दो लोगों को गोली मार दी। गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए दोनों को एनएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी।  


घटना पटना सिटी के बाइपास थाना क्षेत्र के धामधर्म कांटा के पास की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। घटना के हरेक बिंदुओं की जांच में पुलिस जुट गयी है।


रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता