ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना: BJP नेता के जिम में अपराधियों का हमला, ट्रेनर को पीट-पीटकर किया घायल

PATNA : बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। ताज़ा मामला पटना से सटे दानापुर का है, जहां अपराधियों ने बीजेपी नेता के जिम में ही हमला बोल दिया। मामले से जुड़ी जो जानकार

पटना: BJP नेता के जिम में अपराधियों का हमला, ट्रेनर को पीट-पीटकर किया घायल
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। ताज़ा मामला पटना से सटे दानापुर का है, जहां अपराधियों ने बीजेपी नेता के जिम में ही हमला बोल दिया। मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़, दानापुर थाना अंतर्गत टी पॉइंट के पास एक जिम में 15 अपराधी जिम में घुसकर जिम के ट्रेनर अंकित राज और आनंद शुभम के साथ मारपीट करने लगे। पूरी वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। 




इस घटना में जिम के ट्रेनर अंकित राज और आनंद शुभम घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सूचना मिलते ही दानापुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर लिया। जानकारी के मुताबिक़ इस वारदात में अभिनव और सचिन के साथ 10-12 दोस्त भी शामिल थे। घायल अंकित कुमार ने बताया कि सचिन और उसके दोस्त लगातार धमकी देते थे। 




आपको बता दें, बीजेपी नेता आदित्य कुमार और राहुल कुमार का जिम टी प्वाइंट पर चलता है। उसमें अंकित और शुभम को ट्रेनर के तौर पर रखा गया है।  ट्रेनिंग देने के दौरान ही सचिन अभिनव अपने दोस्तों के साथ आया और लाठी-डंडे रड से मारपीट करने लगा। जिम के अंदर भी तोड़फोड़ की गई। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। 

टैग्स