ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

आखिर पांच हिस्सों में ही क्यों बंटा लूट का माल ? रवि ने बाहर के क्रिमिनल्स को किया था हायर

PATNA : पंचवटी रत्नालय में डैकैती से पर्दा उठ गया है. सरगना रवि गुप्ता समेत उसके तीन पार्टनर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन पुलिस को अभी तक लूट का पूरा माल नहीं मिल पाया है.

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : पंचवटी रत्नालय में डैकैती से पर्दा उठ गया है. सरगना रवि गुप्ता समेत उसके तीन पार्टनर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन पुलिस को अभी तक लूट का पूरा माल नहीं मिल पाया है. पांच हिस्सों में बंटा था लूट का पूरा माला पंचवटी रत्नालय से लूटे गए जेवरात को अपराधियों ने 5 हिस्से में बांटा था. पुलिस ने 1 हिस्सा तो बरामद कर लिया है, लेकिन अभी भी 4 हिस्से की तलाश पुलिस को है. पुलिस का यह मानना है कि बाकि का सोना पटना से शायद शिफ्ट कर दिया गया है. पुलिस अब इस कांड के मास्टरमाइंट से सख्ती से पूछताछ कर पूरा सोना बरामद करने में लगी है. फूल प्रुफ की थी प्लानिंग पुलिस की माने तो 7 अपराधी दुकान के अंदर घुसे थे लेकिन उससे कहीं ज्यादा बाहर मौजूद थे. पुलिस का कहना है कि अपराधियों ने ऐसी सेटिंग की थी कि हर मोड़ पर अलग-अलग गाड़ी का इस्तेमाल किया गया. पुलिस यह मान कर चल रही है कि इस कांड में काफी लोग शामिल थे. 5 हिस्से में ही क्यों बंटा था लूट का माल? पुलिस की माने तो लूट के माल को अपराधियों ने पांच हिस्सों में बांटा था. लेकिन सवाल यह है कि जब अपराधियों की संख्या 5 से ज्यादा थी तो बंटवार 5 लोगों में ही क्यों हुआ. वारदात का पूरा किस्सा समझने से यह साफ होता है कि इस लूटकांड के लिए बकायदा अलग अलग टीम को हायर किया गया था. मसलन डाका अलग टीम डालेगी, रेकी की अलग टीम और वारदात के बाद भागने के लिए प्लान करने का जिम्मा अलग टीम को दिया गया था. फिलहाल पुलिस अब इस वारदात में शामिल हर शख्स तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता