ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पैसे से भरा बैग दो नहीं तो भेजा खोल देंगे..पटना में दिनदहाड़े 7 लाख की लूट, अपराधियों ने बांह में मारी गोली

PATNA CITY: बिहार में डबल इंजन की सरकार है। एनडीए की सरकार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और एक के बाद एक अपराध की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना सिटी के बाईप

पैसे से भरा बैग दो नहीं तो भेजा खोल देंगे..पटना में दिनदहाड़े 7 लाख की लूट, अपराधियों ने बांह में मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: बिहार में डबल इंजन की सरकार है। एनडीए की सरकार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और एक के बाद एक अपराध की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना सिटी के बाईपास थाना इलाके का है जहां अपराधियों ने एनएच-30 पर बाइक सवार से दिनदहाड़े 7 लाख रुपये लूट लिया और मौके से फरार हो गये। 


बदमाशों ने बाइक सवार से पहले कहा कि पैसे से भरा बैग दो नहीं तो तुम्हारा भेजा खोल देंगे। जब बाइक सवार ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके कंधे में गोली मार दी। गोली लगने से वो घायल हो गये। घायल की पहचान 40 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है। गोली लगने से दीपक खून से लथपथ होकर बीच सड़क पर गिर गया। जिसके बाद अपराधी पैसे से भरा बैग लेकर नौ दो ग्यारह हो गये। 


 उधर सड़क पर गिरने के बाद स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को सड़क से उठाकर किनारे कर दिया। फिर वो अपने दोस्त के साथ घायल अवस्था में ही बाइक से एनएमसीएच पहुंचा। जहां इलाज शुरू किया गया। मौक पर पहुंची पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है। 


डीएसपी डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बाईपास थाने के सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि दीपक पैसा कलेक्शन करने के बाद वापस कुम्हरार की ओर अपनी बुलेट से लौट रहा था। महिंद्रा शोरूम लिंक रोड के पास बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। दीपक के दाहिने बांध के ऊपर लगी है। लूट का मामला दर्ज कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।