ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

आर्केस्ट्रा के नाम पर छत्तीसगढ़ से पटना बुलाया, नौबतपुर में नाबालिग डांसरों के साथ किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

PATNA: ऑर्केस्ट्रा के बहाने छत्तीसगढ़ की रहने वाली दो डांसरों को पटना बुलाया गया। जहां दोनों नाबालिग डांसरों को नौबतपुर ले जाया गया। इनके साथ एक शख्स ने डरा-धमका कर बारी-बारी

आर्केस्ट्रा के नाम पर छत्तीसगढ़ से पटना बुलाया, नौबतपुर में नाबालिग डांसरों के साथ किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA: ऑर्केस्ट्रा के बहाने छत्तीसगढ़ की रहने वाली दो डांसरों को पटना बुलाया गया। जहां दोनों नाबालिग डांसरों को नौबतपुर ले जाया गया। इनके साथ एक शख्स ने डरा-धमका कर बारी-बारी से रेप किया।


इस घटना के बाद नाबालिंग डांसरों ने किसी तरह से मौका पाकर छत्तीसगढ़ में अपने परिजनों को कॉल किया और अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिवार वालों ने डायल 100 पर कॉल करके पटना पुलिस को नौबतपुर में अपने बेटियों के साथ हुए गंदी हरकत की जानकारी दी गई। परिजनों ने बेटियों को बचाने की गुहार लगाई।


जिसके बाद पुलिस ने बताए गए ठिकाने पर छापेमारी की और दोनों नाबालिग लड़कियों को बरामद कर लिया। वही पुलिस ने नौबतपुर के रहने वाले विपिन गिरी नामक शख्त को गिरफ्तार कर लिया। 


नाबालिग लड़कियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के नाम पर 15 अप्रैल को पटना लाया गया था जहां नौबतपुर के एक गांव में लाकर रखा गया था। जहां कोई आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम आयोजित नहीं था। कमरे में बंद करके दोनों को रखा गया और धमकी देते हुए उनकी पिटाई भी की गयी। आरोपी द्वारा दोनों नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटना को भी अंजाम दिया गया। 



पीड़िता के बयान पर आरोपी विपिन गिरी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। दोनों लड़कियों को मेडिकल टेस्ट के लिए पटना के गर्दनीबाग स्थित अस्पताल में मेडिकल कराया गया। आज दोनों लड़कियों का बयान भी दर्ज कराया जाएगा। फिलहाल आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि शराब और दूसरे आपराधिक मामलों में आरोपी विपिन गिरी पहले भी जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।