ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

NEET पेपर लीक मामले में CBI की कार्रवाई, धनबाद से अमन सिंह के बाद अब झरिया से बंटी को दबोचा

PATNA: NEET पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई कर रही है। बुधवार को सीबीआई ने मास्टरमाइंड अमन सिंह को धनबाद से गिरफ्तार किया था अब उसकी निशानदेही पर आज अमित सिंह उर्फ बंटी को भी दब

NEET पेपर लीक मामले में CBI की कार्रवाई, धनबाद से अमन सिंह के बाद अब झरिया से बंटी को दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: NEET पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई कर रही है। बुधवार को सीबीआई ने मास्टरमाइंड अमन सिंह को धनबाद से गिरफ्तार किया था अब उसकी निशानदेही पर आज अमित सिंह उर्फ बंटी को भी दबोचा गया है। इसके बाद अब रॉकी की बारी है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए सीबीआई की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। 


धनबाद के झरिया से अमित कुमार सिंह उर्फ बंटी को सीबीआई ने शुक्रवार को  गिरफ्तार किया है। बंटी के घर की भी तलाशी हुई जिसमें 5 मोबाइल, आधा दर्जन बैंक खाते, जमीन और गाड़ी के पेपर बरामद हुआ है। बता दें कि इस केस के मास्टरमाइंड अमन सिंह से सीबीआई की टीम पूछताछ में लगी है। 


बताया जाता है कि उसकी निशानदेही पर ही बंटी तक सीबीआई की टीम पहुंची है। इस मामले में सीबीआई की यह चौथी कार्रवाई है। सबसे पहले बिहार से 2 आरोपी मनीष और आशुतोष को गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद हजारीबाग से 10 आरोपियों को दबोचा गया था। जिनमें परीक्षा केंद्र ओएसिस स्कूल के प्राचार्य, उप-प्राचार्य समेत अन्य शामिल हैं। जिसके बाद अमन और अब बंटी को गिरफ्तार किया गया है। अब सीबीआई मुख्य आरोपी रॉकी उर्फ राकेश कुमार और संजीव मुखिया के अलावे बड़े सेटरों की गिरफ्तारी में जुटी है।