ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

नालंदा में बदमाशों ने एक युवक को मारी गोली, ताबड़तोड़ 7 राउंड की फायरिंग

NALANDA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है नालंदा से जहां कुछ बदमाशों ने आपसी वर्चस्व में में एक युवक को गोली मार दी. घ

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है नालंदा से जहां कुछ बदमाशों ने आपसी वर्चस्व में में एक युवक को गोली मार दी. घटना के बाद बाद बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से भाग निकले. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात नालंदा जिले के नगर थाना इलाके की है. जहां पॉश इलाके में कुछ बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी. जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना के बाद सभी बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक घटना स्थल से पुलिस ने 7 खोखे बरामद किये हैं. जख्मी युवक की पहचान कागजी मोहल्ला के रहने मोहम्मद पब्बन के रूप में की गई है.


मोहम्मद पब्बन अपने दोस्तों के साथ श्रम कल्याण केंद्र के मैदान के पास खड़ा था. उसी वक्त हथियारबंद बदमाशों ने उसपर हमला बोल दिया. बदमाशों ने करीब 10 मिनट तक पहले उस युवक के साथ मारपीट की और बाद में उसे गोली मार दी. स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया. जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही एसपी नीलेश कुमार, डीएसपी इमरान परवेज मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन किये. एसपी ने बताया कि बदमाशों की पहचान कर ली गई है. जल्द ही उन्हें अरेस्ट कर लिया जायेगा.

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता