ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पटना: पोस्ट ऑफिस कर्मी ने पहले इंस्टाग्राम पर फ्रेंडशिप कर नाबालिग लड़की को फंसाया...फिर शादी की नियत से ले भागा

PATNA: पटना में एक नाबालिग लड़की की किडनैपिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. आरोपी ने पहले इंस्टाग्राम पर लड़की से फ्रेंडशिप की, फिर उसे भगाकर ले गया. पोस्ट ऑफिस में काम करने

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: पटना में एक नाबालिग लड़की की किडनैपिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. आरोपी ने पहले इंस्टाग्राम पर लड़की से फ्रेंडशिप की, फिर उसे भगाकर ले गया. पोस्ट ऑफिस में काम करने वाले एक कर्मचारी पर लड़की को भगाने का आरोप है. मामला जक्कनपुर थाना क्षेत्र का है.


बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही नाबालिग के परिवार के लोगों ने किशन नाम के शख्स पर लड़की की किडनैपिंग करने का आरोप लगाकर उसके खिलाफ केस दर्ज कराया था. जांच में ये पता चला है कि पोस्ट ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारी ने इंस्टाग्राम पर पहले नाबालिग की बड़ी बहन से बातचीत शुरू की फिर उसके जरिये पीड़ित लड़की से उसकी चैटिंग होने लगी.


दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया, फिर एक दिन किशन लड़की को भगाकर अपने साथ ले गया. लड़की के गायब होने के बाद परिवार के लोग जक्कनपुर थाने पहुंचे और इसकी शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के सामने आरोपी किशन ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है.


टैग्स